स्मार्ट बनने के लिए क्या करें ?/How look smart ?
दोस्तों, आज का युग स्मार्ट युग है। इस युग में अगर आप दिखने में या क्रिया कलापो से भद्दे लगते हो या दिखते हो तो समाज में आप का स्थान बिल्कुल एक तुच्छ प्राणी के समान होता है। इसलिए एक बात सामने निकल कर आती है कि स्मार्ट बनने या दिखने के लिए क्या करें? अगर आप भी स्मार्ट बनना चाहते हैं तो आइए हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताते हैं जिनको फॉलो करके आप बिल्कुल स्मार्ट बन जाएंगे और स्मार्ट भी दिखें गे और आपका स्थान समाज में एक आम इंसान से कहीं अधिक होगा और साथ में आपको सामज में एक अच्छी इज्जत भी मिलेगी। इसके लिए आपको अपनी दिनचर्या को बदलना होगा और आपको वहीं चीजें करनी हैं जो एक स्मार्ट व्यक्ति जैसे कोई बिज़नेस लोग या कोई बड़े गवर्नमेंट ऑफिसर करते हैं। आप अगर अपना बिस्तर सूर्य उगने के बाद छोड़ते हैं तो आपको अब अपना बिस्तर सूर्य उगने के एक या दो घंटे पहले छोड़ना होगा और आपको सुबह का समय सदुपयोग करना होगा। इसके लिए आपको सुबह व्यायाम करना होगा। जिससे आपका शरीर मजबूत व फुर्ती बनेगा। व्यायाम करने के बाद आप न्यूजपेपर पढ़िए या कोई मैगज़ीन पढ़िए जिससे आपको इस दुनिया का ज्ञान भी होगा। इसके बाद अग...